सिंदरी थाना से महज 200 मीटर दूर धंसा अवैध बालू लदा हाइवा, चालक बोला- ‘चालान नहीं, थाना मैनेज है’; अब एसडीपीओ और पुलिस की कार्रवाई पर टिकीं निगाहें

सिंदरी थाना से महज 200 मीटर दूर धंसा अवैध बालू लदा हाइवा, चालक बोला- ‘चालान नहीं, थाना मैनेज है’; अब एसडीपीओ और पुलिस की कार्रवाई पर टिकीं निगाहें

सिंदरी धनबाद सिंदरी थाना क्षेत्र स्थित एसडीपीओ SDPO कार्यालय के ठीक बगल वाली सड़क पर बालू से लदा एक हाइवा JH 11 AA 0606 अनियंत्रित होकर कच्ची मिट्टी में जा धंसा। यह हाइवा पास ही स्थित बंद पड़े केजी स्कूल में चल रहे मरम्मत कार्य के लिए बालू गिराने जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही फंस गया।

हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से सिंदरी थाना की दूरी मात्र 200 मीटर है। एसडीपीओ दफ्तर के बिल्कुल समीप और पुलिस की नाक के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हुए इस वाहन के चालक ने पूछताछ के दौरान जो खुलासा किया, उसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। चालक ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उसके पास बालू परिवहन का कोई वैध चालान नहीं है और वे थानों को ‘मैनेज’ करके बेधड़क गाड़ियों का परिचालन करते हैं।

थाने और एसडीपीओ कार्यालय के बिल्कुल पास घटित इस घटना और चालक के सार्वजनिक कबूलनामे के बाद अब पूरा मामला पुलिस की साख पर आ टिका है। स्थानीय लोगों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही तैर रहा है कि क्या सिंदरी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में निष्पक्ष संज्ञान लेते हुए हाइवा को जब्त कर चालक व वाहन मालिक पर मामला दर्ज करते हैं, या फिर इसे भी ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000