गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने का लिया गया संकल्प

गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने का लिया गया संकल्प

धनबाद। के सिंदरी गौशाला ओपी परिसर में आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 100 लोग उपस्थित थे, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। बैठक के दौरान आगामी त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान डीजे बजाने और शराब के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में या नियमों का उल्लंघन करता हुआ सड़क पर नजर आया, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बैठक में स्थानीय नागरिक राकेश पंडित ने प्रशासन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। उन्होंने बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन विभागों की लापरवाही के कारण त्यौहारों के समय साफ-सफाई और बिजली की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा उन्होंने मांग की कि शांति समिति की बैठकों में स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को भी शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि भारी वाहनों के चालक तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पूजा के दौरान कम से कम 3 दिनों के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू की जानी चाहिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह, अजय राम, पवन उरांव, बिरस तिग्गा तथा वार्ड 53 के पार्षद गणेश महतो, रंजीत सिंह, सहदेव सिंह, सावित्री पांडे, चुनकी देवी और राकेश पंडित सहित लगभग 100 ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000