डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जाना लैंगिक समानता का महत्व, KTMPL के सम्मान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जाना लैंगिक समानता का महत्व, KTMPL के सम्मान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण
​सिंदरी, धनबाद। बदलते लैंगिक भूमिकाओं और सामाजिक रूढ़ियों के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सिंदरी स्थित कल्याणेश्वरी तसरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत संचालित महिला कौशल विकास केंद्र सम्मान का दौरा किया।
​भ्रमण के दौरान सीएसआर विभाग के प्रमुख श्री कौशिक दास एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और संस्थान की सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। श्री दास ने बताया कि सम्मान केंद्र के माध्यम से किस प्रकार स्थानीय महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे समाज में व्याप्त पारंपरिक लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने में बड़ी मदद मिल रही है।
​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने केंद्र में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधा संवाद किया। छात्रों ने महिलाओं के संघर्ष, प्रेरणादायक अनुभवों और आत्मनिर्भरता की राह में आए बदलावों को करीब से समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन तथा शिक्षिका श्रीमती पिंकी शर्मा एवं श्रीमती सुदेष्णा बनर्जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000