धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

धनबाद  आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीत गाए गए, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर *कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह* ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, देश की एकता-अखंडता और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।

उक्त अवसर पर झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, इरफान खान चौधरी, हरेंद्र शाही,संतोष राय, कामता पासवान, देवेंद्र कुमार, निवास रजवार, अरबिंद सैनी, रमेश राय, रोहन चौधरी, मधुसूदन सिंह चौधरी, सहीत अन्य

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000