CM नीतीश ने किया 862.63 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास*

*CM नीतीश ने किया 862.63 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास*

बिहार
नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम नालंदा जिले के राजगीर में 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के सिलाव के बेलौआ में किया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन सड़क परियोजना का अनावरण किया। यह सड़क सालेपुर (एसएच-78) से शुरू होकर नूरसराय, अहियापुर, सिलाव होते हुए एनएच-120 के बेलौआ (राजगीर) तक पहुंचेगी। यह मार्ग राजगीर के पर्यटन और बौद्ध सर्किट को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से पटना से राजगीर की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस परियोजना से नालंदा क्षेत्र में औद्योगिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी। यह फोरलेन सड़क बिहटा-सरमेरा (एसएच-78), सालेपुर-करौटा रोड, एनएच-33 (बिहारशरीफ-जहानाबाद) और एनएच-120 (बिहारशरीफ-राजगीर-गया-डुमरांव) को आपस में जोड़ेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्राम हसनपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने आरओबी का उद्घाटन किया। यह ओवरब्रिज एनएच-82 (अब एनएच-120) पर सरदार पटेल हॉल्ट और राजगीर परिसर के पास स्थित है। मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज का निरीक्षण भी किया और कहा कि इससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

यह ओवरब्रिज राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जोड़ने वाले रास्ते के पास बना है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है। यहां अक्सर बड़े खेल आयोजनों का आयोजन होता है और यह ओवरब्रिज स्टेडियम से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है।

  • कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में चल रही एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी जायजा लिया और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में उन्होंने भूटानी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000