आपसी समझौते से सुलझा प्रेम प्रसंग का मामला: नृतनडीह की ललिता और कांद्रा बाजार के राजेश करेंगे विवाह।

आपसी समझौते से सुलझा प्रेम प्रसंग का मामला: नृतनडीह की ललिता और कांद्रा बाजार के राजेश करेंगे विवाह।

धनबाद गौशाला। स्थानीय गौशाला ओपी क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रेम प्रसंग के मामले में रविवार को सुखद मोड़ आया। नृतनडीह बस्ती और कांद्रा बाजार स्थित KK बस्ती के दो परिवारों के बीच स्थानीय प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में आपसी समझौता हो गया। इस समझौते के तहत अब प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 21 मार्च 2026 को तब शुरू हुआ जब नृतनडीह बस्ती निवासी कार्तिक हाड़ी की पुत्री ललिता कुमारी, कांद्रा बाजार के KK बस्ती निवासी सुमित्रा देवी के पुत्र राजेश राय के साथ कहीं बाहर गई थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के पर अपनी बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए गौशाला ओपी को सूचना दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश राय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

रविवार, 22 मार्च 2026 को गौशाला ओपी परिसर के समीप स्थानीय लोगों और दोनों पक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में यह बात सामने आई कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। आपसी विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।

विवाह पर मुहर: दोनों परिवारों ने सहमति जताई कि राजेश और ललिता का विवाह कराया जाएगा।

विवाद का निस्तारण नृतनडीह बस्ती (लड़की पक्ष) के लोग अपनी सुविधा के अनुसार मंदिर या लड़के के घर आकर विवाह की रस्में पूरी कर सकते हैं।

कानूनी कार्रवाई पर रोक: समझौते के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे या पुलिस के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कानूनी शिकायत न करने और मामले को यहीं समाप्त करने का लिखित निर्णय लिया।

लिखित ‘समझौता सह जिम्मेनामा’ पर लड़की पक्ष की ओर से डोली देवी और लड़का पक्ष की ओर से सुमित्रा देवी ने अपने हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगाए। इस अवसर पर चतुर महतो, देवाशीष कुमार, आकाश महतो, कृष्णा राय, इंद्रजीत महतो और शिव प्रकाश सहित कई स्थानीय निवासी गवाह के रूप में उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000