बगोदर में रोजगार मेले का आयोजन, विधायक नागेन्द्र महतो ने युवाओं को सौंपे ज्वाइनिंग लेटर

बगोदर में रोजगार मेले का आयोजन, विधायक नागेन्द्र महतो ने युवाओं को सौंपे ज्वाइनिंग लेटर

बगोदर। आज प्रखंड परिसर बगोदर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को ज्वाइनिंग लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, रोजगार के लिए परामर्श एवं पंजीकरण, कौशल और क्षमता के अनुरूप करियर मार्गदर्शन तथा कंपनियों द्वारा सीधी भर्ती की व्यवस्था की गई थी। मेले में कुल 18 स्टॉल लगाए गए थे, जहां हजारों युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए अपना पंजीकरण कराया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले से बगोदर क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें अपने हुनर एवं योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सीधे प्रतिष्ठित कंपनियों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इस दौरान विधायक नागेन्द्र महतो ने रोजगार मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोजगार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, चयन प्रक्रिया एवं युवाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रमुख आशा राज, डीपीएम जेवियर एक्का, डीएम आदित्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मुखिया तुलसी महतो, उपप्रमुख हरेंद्र सिंह, संचालक जय प्रकाश वर्मा सहित हजारों की संख्या में युवक-युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000