लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा अटका मंडल की बैठक संपन्न

*लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा अटका मंडल की बैठक संपन्न*

**अटका।** लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अटका मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि श्री महेश मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के दुष्प्रचार और अराजकता के विरोध में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत **3 नवंबर को झंडा मैदान गिरिडीह में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा** में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, जगदीश महतो, सुरेश मंडल, दीपु मंडल, लक्ष्मण प्रसाद, धनेश्वर मरांडी, रंजीत मेहता, उमेश मंडल, रवि सिंह, मदन मंडल, कन्हाई साव, लखन मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000