सड़क दुर्घटना में प्रेम बावरी गंभीर रूप से घायल पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया

सड़क दुर्घटना में प्रेम बावरी गंभीर रूप से घायल पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया

​सिंदरी। सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमगढ़ स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात हाइवा ने पैदल चल रहे प्रेम बावरी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

​दुर्घटना में घायल युवक प्रेम बावरी उम्र लगभग 32 वर्ष पिता अदर बावरी निवासी बलियापुर प्रखंड के घड़बड़ पंचायत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पेशे से खलासी का काम करते हैं।

​टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रेम बावरी सड़क किनारे गंभीर हालत में लगभग आधे घंटे तक पड़े रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुरुआत में ऐसा लगा कि उनकी मौत हो गई है लेकिन गनीमत रही कि वे जीवित हैं। हालांकि उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

​घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सिंदरी थाना के एसआई विनोद टोप्पो जो गश्ती दल में तैनात थे उन्होंने त्वरित कार्रवाई और मानवता का परिचय देते हुए घायल प्रेम बावरी को आनन-फानन में अपनी पेट्रोलिंग गाड़ी से चासनाला अस्पताल पहुंचाया।

​अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात हाइवा की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000