बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत, कई पार्टियों का सूपड़ा साफ* 

*बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत, कई पार्टियों का सूपड़ा साफ*

धनबाद। बिहार बिधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपत्याशीत सीट ला कर पुरे भारतवर्ष को चौका दिया।

चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह एवं मुख्यमंत्री नीतीश सिन्हा ने 150 सीट जीतने की आशा की थी, जो लगातार उनके लोगों के भाषण, चुनाव प्रचार आदि में सुने जा रहे थे, किन्तु शुक्रवार को बोट काउंटिंग सुरु हुई, जिसमें पूर्व से ही 170 प्लस सीट जीतते एनडीए को दर्शाया गया, जो प्रत्येक राउंड के बाद बढ़ता एवं बिपक्षो को अपना सुपाडा साफ होता दिखा।

मतगणना के अंतिम चरण तक एनडीए 201 एवं बिपक्ष लगभग 36 सीटों पर दिखा, जिसे लोगों ने शर्मनाक कहा। लोगों ने ये भी कहा चुनाव रिल की तरह नहीं रियल की तरह होती है, जिसे पाँच साल तक का समय मिलता है।

इतना ही नहीं बल्कि बिहार में चुनाव मतदान पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। लगभग पूर्व से 11 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ।

लोगों ने कहा मुझे बिहार में जंगल राज्य नहीं बल्कि राम राज्य चाहिए।

बूढ़े, अस्वस्थ नितीश कुमार नहीं, बल्कि बिपक्ष हुआ, जिसे बिहार ने पाँच वर्ष सोचने का वक्त दिया है।

एक बार फिर बिहार में

नरेन्द्र मोदी एवं नितीश कुमार, दो अनुभवी राजनीतिज्ञ की जोड़ी हिट हुई, जो कई दिग्गज को धूल चटा दिया।

एनडीए की प्रचंड जीत की खुशी दिल्ली, बिहार से लेकर झारखण्ड की धरती धनबाद में भी सुनाई दी। यहाँ भी विजय जुलुस निकला गया।

विजय जुलुस सिंदरी में नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक और भाजपा नेता गौरव वक्ष ऊर्फ लक्की सिंह ने निकला। पाठक के जुलुस में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, मनोज मिश्रा, राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, इंद्र मोहन सिंह, राघव तिवारी, गणपति बाउरी, अनीमा सिंह आदि के साथ दर्जनों कार्यकर्त्ता जीत का जश्न मनाते दिखे। नगर अध्यक्ष पाठक ने कहा बिहार झाँकि है, पश्चिम बंगाल अभी बाँकि है।

गौरव वक्ष ऊर्फ लक्की सिंह ने विजय जुलुस अपने ऑफिस से नगर में निकला, जिसमें उनके कार्यकर्त्ता के साथ स्थानियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजय जुलुस में रंगबिरंगे पाठखों के साथ मिठाई भी लोगों को खिलाई गई।

लोगों ने हुंकार लगाया बिहार जीते हैँ, अब बंगाल बाँकि है। नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, अमित साह जिंदाबाद, संजीव भैया जिंदाबाद, रागिनी भाभी जिंदाबाद, लक्की भैया जिंदाबाद का नारा पुरे विजय जुलुस में लोग लगाते रहे।

विजय जुलुस सफल करने में जे पी सिंह, विमल सिंह, बसंत सिंह, सुरेश चौधरी, शिवजी सिंह, रवि शर्मा, जयराम सिंह, हीरा प्रसाद, मृतुन्जय कुमार सिंह, मनीष कुमार ,गोलू कुमार, किशोर महतो, गाजु महतो आदि के साथ सैकड़ो

लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000