टेलीकॉम कंपनी की आपराधिक लापरवाही से कांड्रा बाजार में फटा माडा का मुख्य पाइप, लाखों लीटर पानी बर्बाद, घरों में घुसा पानी और मौत के मुँह में लटका बिजली का पोल, कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन

टेलीकॉम कंपनी की आपराधिक लापरवाही से कांड्रा बाजार में फटा माडा का मुख्य पाइप, लाखों लीटर पानी बर्बाद, घरों में घुसा पानी और मौत के मुँह में लटका बिजली का पोल, कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन

​कांड्रा बाजार में लापरवाह टेलीकॉम कंपनी की बड़ी मनमानी सामने आई है जहां रविवार को केबल बिछाने के नाम पर जमकर मनमानी की गई और रात के अंधेरे में माडा की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन को तोड़कर ये लोग फरार हो गए सोमवार की सुबह जैसे ही गौशाला बाजार और कांड्रा बाजार के लिए पानी की सप्लाई खोली गई वैसे ही पाइपलाइन फट गई और देखते ही देखते लाखों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर सैलाब की तरह बहकर बर्बाद हो गया

​इस बेपरवाही के कारण पूरा कांड्रा बाजार जलमग्न हो गया और पानी सीधा लोगों के घरों के अंदर घुस गया जिससे गरीब जनता का गृहस्थी का सामान पूरी तरह डूबकर बर्बाद हो गया है लेकिन इन गैरजिम्मेदार कंपनियों के नुमाइंदों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है

​हद तो तब हो गई जब इस भयंकर जलप्रलय के बीच पानी के तेज बहाव से सड़क की मिट्टी पूरी तरह कट गई और उसके ठीक बगल में खड़ा बिजली का भारी-भरकम पोल हवा में झूलते हुए जमीन से उखड़ने की कगार पर आ गया है वहां से गुजरने वाले हर एक इंसान की जान पर आफत बनी हुई है और कभी भी कोई बड़ा प्राणघातक हादसा हो सकता है

​दिनभर चीखने-चिल्लाने और स्थानीय लोगों के गुस्से के बावजूद नगर निगम और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं और मौके पर झांकने तक कोई नहीं आया है जनता की गाढ़ी कमाई के पानी को सड़क पर नाले की तरह बहाने वाली और लोगों की जान जोखिम में डालने वाली इस लुटेरी टेलीकॉम कंपनी की इस शर्मनाक करतूत से पूरे इलाके के लोगों का खून खौल उठा है और जनता अब इन लापरवाह अधिकारियों और कंपनियों को सबक सिखाने के लिए आर-पार की मूड में आ चुकी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000