झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई शरद पूर्णिमा, चंद्र दर्शन और स्वास्थ्य लाभ के बताए गए उपाय

झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई शरद पूर्णिमा, चंद्र दर्शन और स्वास्थ्य लाभ के बताए गए उपाय

​झरिया (25 अक्टूबर): स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंद्रमा के आध्यात्मिक, धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत पौराणिक श्लोक के सस्वर पाठ से हुई। इस दौरान ‘दधी शंखम तुषारंभम क्षीरो दारुण संभवम, नमामि शशिनम सोमम शंभु मुकुट भूषणम’ श्लोक का उच्चारण करते हुए चंद्रमा के स्वरूप का सुंदर वर्णन किया गया। उपस्थित जनों को बताया गया कि समुद्र मंथन से प्रकट हुए और भगवान शंकर के मस्तक का श्रृंगार बनने वाले चंद्र देव सफेद रंग और शीतलता के प्रतीक हैं।

​शरद पूर्णिमा की रात्रि के महत्व को समझाते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस रात मध्य रात्रि में चंद्रमा की सीधी किरणों के प्रभाव से रखी जाने वाली खीर में अमृत तुल्य गुण आ जाते हैं। इस खीर का सेवन करने से श्वास और दमा जैसी बीमारियों में विशेष लाभ मिलता है। परंपरा के अनुसार कई स्थानों पर दूध में चूड़ा और मिश्री मिलाकर उसे चंद्र किरणों के संपर्क में रखकर ग्रहण किया जाता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी तेज करने के लिए चंद्रमा की रोशनी में सुई में धागा पिरोने की अनूठी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य लाभ से जुड़ी एक अन्य परंपरा का जिक्र करते हुए बताया गया कि एक बर्तन में रुई बिछाकर उस पर ढेला मिश्री रखकर रात भर चंद्रमा की रोशनी में छोड़ा जाता है और अगले दिन उसे कांच की बोतल में सुरक्षित रख लिया जाता है। इस मिश्री का सेवन करने से बुखार स्वतः उतर जाता है।

​धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ बौद्धिक गतिविधियों का भी शानदार आयोजन किया गया। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने उपस्थित लोगों को संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप और गीतों का अभ्यास कराया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। वैद्य सुखलाल ने पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए भागा क्षेत्र में बीज और औषधीय पौधे लगाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया।

​कार्यक्रम के अंत में होमेश जोशी द्वारा सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में चेल्सी गोयल, इशिका कुमारी, त्रिशा कुमारी, अनाया तिवारी, आराध्या वर्मा, दिव्या कुमारी, कुमकुम कुमारी, सुहानी कुमारी, दीपिका कुमारी, अनन्या कुमारी, पूर्वी कुमारी, शिवांश, अनमोल कुमार, सूरज ठक्कर, सुमित कुमार, सत्या गुप्ता, श्लोक कुमार, लवयांश कुमार, आर्यन कुमार, केशव कुमार, इशांत सिंह, अनय आनंद तिवारी, दिव्यांश कुमार, अर्णव कुमार, देवम कुमार, युगवीर साव, अनिरुद्ध, शौर्या, विष्णु कुमार और महेश पांडेय सहित झरिया क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000