चासनाला कोलियरी में बड़ा भूचाल: सेल के टासरा प्रोजेक्ट से प्रतिदिन चालीस से पचास गाड़ी कोयला चोरी, संसद से विधायक तक के शामिल होने का सनसनीखेज आरोप; अनिश्चितकाल के लिए परिवहन कार्य ठप!

चासनाला कोलियरी में बड़ा भूचाल: सेल के टासरा प्रोजेक्ट से प्रतिदिन चालीस से पचास गाड़ी कोयला चोरी, संसद से विधायक तक के शामिल होने का सनसनीखेज आरोप; अनिश्चितकाल के लिए परिवहन कार्य ठप

चासनाला कोलियरी क्षेत्र में प्रबंधन की तानाशाही, मनमानी और खुलेआम चल रहे काले कारनामों के खिलाफ चालकों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा है। वेतन विसंगतियों, बोनस भुगतान की मांग और आठ घंटे की जगह बारह घंटे जबरन अमानवीय कार्य लिए जाने से त्रस्त चालकों ने चासनाला काटाघर के समीप अपने वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन परिवहन कार्य पूरी तरह ठप कर दिया है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड बावन के पार्षद पति अजित महतो ने प्रबंधन को खुली और दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि चालकों का लगातार आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा, बोनस के नाम पर जेबें खाली रखी जा रही हैं और कल्याणकारी भत्ता व उपस्थिति बोनस का पैसा डकारा जा रहा है। जुल्म की इंतहा देखिए कि यदि कोई गरीब चालक किसी मजबूरी या कारणवश एक दिन भी काम पर नहीं आ पाता, तो उसे सजा के तौर पर पांच दिनों के लिए भूखों मरने के लिए काम से बैठा दिया जाता है। अजित महतो ने गरजते हुए कहा कि जब तक मजदूरों को उनका एक-एक हक नहीं मिल जाता, तब तक टासरा का एक छटांक कोयला चासनाला की धरती पर नहीं आने दिया जाएगा और परिवहन कार्य अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह जाम रहेगा।

प्रबंधन पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अजित महतो ने पर्दाफाश किया कि सेल के टासरा प्रोजेक्ट से प्रतिदिन चालीस से पचास गाड़ी बढ़िया कोयला चोरी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत चासनाला कोलियरी को हमेशा के लिए बंद कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रबंधन से जुड़े श्रीकांत और प्रवीण की सीधी देखरेख में हर रोज चालीस से पचास वाहन बेहतरीन और उच्च गुणवत्ता वाला कोयला चोरी कर खुलेआम बेचा जा रहा है, जबकि केवल घटिया और कचरा कोयला ही चासनाला भेजा जा रहा है।

इस दौरान तीखा हमला बोलते हुए अजित महतो ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया कि संसद से लेकर विधायक तक इस अवैध कोयला चोरी के खेल में शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कोयला की खरीद-बिक्री हो रही है और लगातार काला कारोबार जारी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह अवैध धंधा सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर बेखौफ चल रहा है, जिससे पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं।

इस बड़े कोयला घोटाले और अवैध कारोबार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जाएगा, बल्कि जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय, धनबाद उपायुक्त और प्रवर्तन निदेशालय को ठोस सबूतों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश हो सके और कोलियरी को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सके। इस उग्र प्रदर्शन और हुंकार के दौरान अखिलेश गिरी, निताई हलधर, शैलेश सिंह, आदिल अंसारी, दुलाल मांझी, खुर्शीद आलम, गुरमीत सिंह, संजय यादव, दिलीप मंडल, सत्या बाउरी, संतोष यादव, पोरेश बाउरी, सुखदेव मंडल, अली अकबर और रोहित कुमार समेत दर्जनों की संख्या में चालक व मजदूर डटे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000