कांड्रा बाजार मजदूर हाई स्कूल मैदान में बुधवार संध्या धूमधाम से हुआ रावण दहन

कांड्रा बाजार मजदूर हाई स्कूल मैदान में बुधवार संध्या धूमधाम से हुआ रावण दहन

धनबाद के ​कांड्रा , सिंदरी

कांड्रा बाजार स्थित मजदूर हाई स्कूल मैदान में विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार की संध्या 7:00 बजे दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा के तत्वावधान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक इस उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के विधायक श्री चंद्रदेव महतो को आमंत्रित किया गया था, परंतु किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उनकी अनुपस्थिति के कारण गौशाला ओपी प्रभारी श्री शंभू नाथ सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूजा समिति एवं अतिथियों की उपस्थिति में श्री राम के स्वरूप के हाथों रावण के पुतले का दहन किया गया और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

​कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र जोशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल रावण के पुतले का दहन होता है, लेकिन असल में वह रावण दहन नहीं बल्कि उसके अहंकार का दहन होता है। असली रावण आज भी समाज में और हर घर में तथा इस भीड़ के बीच मौजूद है, जिसका अंत होना चाहिए।

​इस अवसर पर रावण के इतिहास और उसके अनछुए पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया। आज तक किसी भी मीडिया या खास लेखक ने रावण की अच्छाइयों को पूरी तरह नहीं लिखा है। रावण का जो सपना था और उसने जो नौ ग्रहों को बंधक बनाया था, उसका मुख्य कारण यह था कि इस धरती पर किसी भी माता-पिता के पहले बेटे का अकाल देहांत न हो, धरती पर कोई भी गरीब या निर्बल व्यक्ति न रहे। रावण का यह भी सपना था कि आज के दौर में जो लोग ज्योतिषियों के पास जाकर शनि, मंगल, बुध या बृहस्पति के कमजोर होने के डर से जीते हैं और दुर्घटनाओं में लोगों की अकाल मृत्यु होती है, उससे इंसानों को मुक्ति मिले और कोई अकाल मृत्यु न हो। वह ऐसा नियम बनाना चाहता था, मगर जैसे इस धरती पर विरोधी होते हैं, वैसे ही देवताओं के बीच भी विरोधी रहते हैं, जिस कारण उसके ये सपने पूरे नहीं हो सके।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा कमेटी कांड्रा के अध्यक्ष अशोक महतो, सचिव विनोद महतो, बलराम महतो, मंटू महतो, नारायण महतो, महासचिव जोगिंदर महतो, कोषाध्यक्ष आनंद गोराई, राजाराम महतो, संजय महतो तथा सलाहकार सुशील दुबे की सराहनीय भूमिका रही। कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000