गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा बैंक ऑफ़ इंडिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, मुखिया पुत्र समेत दो चालक गंभीर रूप से घायल; SNMMCH रेफर

गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा बैंक ऑफ़ इंडिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, मुखिया पुत्र समेत दो चालक गंभीर रूप से घायल; SNMMCH रेफर
धनबाद / गौशाला
गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा बैंक ऑफ़ इंडिया के पास बुधवार इक्कीस अक्टूबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, कांड्रा डीबीसी मुसाबनी कॉलोनी निवासी बलराम गोराई के लगभग चौबीस वर्षीय पुत्र आदित्य गोराई अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच दस डीए इकतालीस चार से कांड्रा की ओर से मुसाबनी कॉलोनी की तरफ आ रहे थे, जबकि दूसरी तरफ परस बनिया के मुखिया राजाराम रजक के लगभग पैंतीस वर्षीय पुत्र रोहित रजक अपनी स्पोर्ट्स बाइक संख्या जेएच दस सहया तिहत्तर पचहत्तर से चासनाला की ओर से अपने घर परस बनिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कांड्रा बैंक ऑफ़ इंडिया के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में अचानक वाहन की कटिंग मारने की वजह से दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया तथा दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर गौशाला ओपी ले आए। वहीं दूसरी ओर, दुर्घटना के बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई, जहाँ आधे घंटे बीत जाने के बाद भी न तो डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही परिजनों को एंबुलेंस मिल पाई, जिससे गंभीर हालत में मरीज तड़पते रहे। इस बात से गुस्साए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुँच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। अंततः परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों व संसाधनों की व्यवस्था कर दोनों गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल SNMMCH पहुँचाया। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000