थाईलैंड के अरुण टेंपल की भव्यता से जगमगाया कतरास! 150 फीट ऊंचे जीएनएम पूजा पंडाल को देखने उमड़ रही भीड़, इसने बढ़ा दी कतरास की साख

थाईलैंड के अरुण टेंपल की भव्यता से जगमगाया कतरास! 150 फीट ऊंचे जीएनएम पूजा पंडाल को देखने उमड़ रही भीड़, इसने बढ़ा दी कतरास की साख

धनबाद  ‌ जगमगाती रोशनी, भव्य वास्तुकला और गगनचुंबी संरचना के साथ कतरास का जीएनएम हाई स्कूल मैदान इस बार दुर्गापूजा के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां करीब 50 लाख रुपये की लागत से थाईलैंड के विश्वप्रसिद्ध अरुण टेंपल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा विशाल पूजा पंडाल अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 140 फीट लंबा और 150 फीट ऊंचा यह पंडाल अपनी अद्भुत बनावट और भव्य स्वरूप से लोगों को आकर्षित कर रहा है।
पूजा शुरू होने से पहले ही पंडाल की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग इसकी भव्य वास्तुकला को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर पंडाल की तस्वीरें और वीडियो रील तेजी से साझा किए जा रहे हैं। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण बन रहा है। वहीं, पंडाल के भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
*दिन-रात जुटे हैं 200 से अधिक सदस्य*
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के 200 से अधिक सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। पंडाल की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष जीएनएम मैदान की दुर्गापूजा देखने के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
*आधुनिक झूलों से सजा है भव्य मेला*
पूजा पंडाल के साथ यहां लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। मेले में बिजली से चलने वाली तारामाची, नौका झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन और जीरो ग्रैविटी जैसे आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है। इन झूलों के लगने से मेले की रौनक बढ़ गई है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और युवाओं को भी मनोरंजन के कई विकल्प मिलेंगे।
*जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण*
पंडाल की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए धनबाद के मेयर संजीव सिंह, सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, ग्रामीण एसपी , सिटी एसपी ऋतिक ‌श्रीवास्तव, उपायुक्त आदित्य रंजन और कतरास थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोग आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। अतिथियों ने समिति की तैयारियों की सराहना की।
स्थानीय लोगों के बीच भी इस पंडाल को लेकर खासा उत्साह है। लोगों का मानना है कि थाईलैंड के अरुण टेंपल की तर्ज पर तैयार यह भव्य संरचना इस बार कतरास को दुर्गापूजा के बड़े आकर्षण के रूप में स्थापित कर सकती है। अब सबकी निगाहें पूजा की भीड़ पर टिकी हैं, जब रोशनी, सजावट, मां दुर्गा के दर्शन और मेले की रौनक के बीच जीएनएम मैदान श्रद्धालुओं से गुलजार होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000