तेज रफ्तार बुलेट ने बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंदा दाहिना पैर और कमर टूटी अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ चालक

तेज रफ्तार बुलेट ने बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंदा दाहिना पैर और कमर टूटी अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ चालक

14 अक्टूबर 2026 बुधवार के दिन सिंदरी थाना क्षेत्र के लाइंस पब्लिक स्कूल के पास शाम के वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस घटना में तेज रफ्तार बुलेट सवार ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित साइकिल सवार विजय कुमार रजक उम्र साठ वर्ष बीआईटी सिंदरी कैंपस के अंदर स्थित चेकपोस्ट दुर्गा मंदिर के पास के निवासी हैं। वे शाम लगभग पौने सात बजे रोहराबांध अरोड़ा बांध से बीआईटी सिंदरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बुलेट संख्या जेएच 09 एआर 1619 ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार रजक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका दाहिना पैर और कमर के पास की हड्डी टूट गई है।

पीड़ित की पुत्री ने बताया कि घटना शाम करीब पौने सात बजे घटी। हादसे के एक घंटे बाद तक भी स्थानीय पुलिस या प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बुलेट सवार एमडी आतिफ अंसारी घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। लेकिन वहां पहुंचते ही वह मौका देखकर फरार हो गया। घटना के बाद जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो वह फोन भी नहीं उठा रहा है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी बुलेट सवार एमडी आतिफ अंसारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000