CPGRAMS के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा झरिया अंचल, PMO में शिकायत के 109 दिन बाद भी जांच गुम, मुख्य सचिव तक पहुंचा मामला

CPGRAMS के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा झरिया अंचल, PMO में शिकायत के 109 दिन बाद भी जांच गुम, मुख्य सचिव तक पहुंचा मामला
​प्रधानमंत्री कार्यालय के लोक शिकायत पोर्टल CPGRAMS पर झरिया अंचल कार्यालय की मनमर्जी और सुस्ती ने पूरी व्यवस्था की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार का कड़ा नियम है कि दर्ज शिकायतों का निवारण 21 से 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित नागरिक जोशी नरेन्द्र भाई किशोर भाई की शिकायत को 109 दिन यानी साढ़े तीन महीने से अधिक बीत जाने पर भी न तो कोई जांच रिपोर्ट बनी और न ही कोई जवाब मिला। अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे द्वारा 30 दिन की तय सीमा वाले नियम की लगातार धज्जियां उड़ाने पर झरिया अंचल अधिकारी की मौन सहमति और धनबाद उपायुक्त कार्यालय की ढुलमुल कार्यप्रणाली भी अब गंभीर संदेह के घेरे में है। 40 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी धनबाद डीसी द्वारा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई से हाथ-पैर खींचने से क्षेत्र में अवैध साठगांठ और भ्रष्टाचार की चर्चाएं गर्म हैं। अंचल की इस घोर लापरवाही और प्रशासनिक बेपरवाही से तंग आकर अब पीड़ित ने सीधे राज्य के मुख्य सचिव, रांची का दरवाजा खटखटाया है, जिससे देखना यह होगा कि सर्वोच्च स्तर से धनबाद के आला अधिकारियों पर गाज गिरती है या फिर यह प्रशासनिक खेल यूं ही जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000