ऐतिहासिक क्षण श्याम-सांवरिया-सालासर धाम *जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो चीफ लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट*

ऐतिहासिक क्षण श्याम-सांवरिया-सालासर धाम

*जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो चीफ लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट*

धरगांव में श्याम-सांवरिया-सालासर धाम के पट खुले , प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का चौथा दिन संपन्न

 

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित कई संत-महात्मा हुए शामिल , लाखों भक्तों ने किए त्रिवेदेव के दर्शन

 

धरगांव ( निप्र ) निमाड़ क्षेत्र के लिए एक नए आस्था केंद्र के रूप में उभरे धरगांव के श्री श्याम सांवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 29 अक्टूबर से 2 नवंबर का चौथा दिन आज 1 नवंबर अत्यंत भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। आज ग्यारस के पावन अवसर पर, नवनिर्मित श्री श्याम सांवरिया धाम के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही यहाँ स्थापित भगवान खाटू श्याम जी, श्री सांवलिया सेठ जी और श्री सालासर हनुमान जी के त्रिवेदेव के दर्शन के लिए लाखों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

*आज से आम भक्तों के लिए खुले पट*

आज दोपहर 3:02 बजे शुभ मुहूर्त में, मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पट खोले गए। भक्तों ने न केवल भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव की खुशियाँ मनाईं, बल्कि भगवान के प्रथम दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा मन्दिर प्रांगण जय श्री श्याम के नारों से गूंज उठा।

*संतों और राजनेताओं की गरिमामयी उपस्थिति*

इस विराट धार्मिक और सामाजिक समागम में कई प्रमुख हस्तियों और पूज्य संतों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव , पूर्व विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधो , पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव को अपना आशीर्वाद देने के लिए श्री महंत शशि गिरी जी महाराज (हिमाचल प्रदेश), साध्वी भारती दीदी जी, श्री प्रभुजी गुरुदेव (तिरला धाम), महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी जी, स्वामी देव प्रकाश दास जी (स्वामीनारायण संस्थान) और सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल कृष्ण जी महाराज (वृंदावन आश्रम) जैसे कई पूज्य संत-महात्मा और विद्वान आचार्य मौजूद रहे।

*लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और मेला रहा आकर्षण का केंद्र*

महोत्सव के तहत पाँच दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही, परिसर में लगा कृषि मेला किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ उन्हें कृषि से संबंधित आधुनिक उपकरणों और वर्तमान खेती-बाड़ी की जानकारी मिली। वहीं, श्याम मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए लगी दुकानों पर भी आसपास के लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000