जिला राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुआ कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी का निर्णय

जिला राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुआ कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी का निर्णय

धनबाद।

आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में जिला राजनीतिक मामलों की समिति (District Political Affairs Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव के संदर्भ में संगठनात्मक स्थिति, चुनावी रणनीति एवं पार्टी हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय रखने का पूरा अवसर दिया गया। जो सदस्य प्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखने में सहज नहीं थे, उनके लिए व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय रूप से अपनी राय दर्ज कराने की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत आपसी राय-शुमारी एवं मतदान प्रक्रिया के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्यों में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह और सुल्तान अहमद,मुख्तार खान,राजेश्वर सिंह यादव,प्रदेश महासचिव रविन्द्र कुमार वर्मा और मदन महतो, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव,शमशेर आलम, राशिद रजा अंसारी ,प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज,नवनीत नीरज,पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, राजेश राम,जिला परिषद मोहम्मद सोहराब अंसारी, धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार,केंदुआ करकेंद्र नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, झरिया नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साव, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष शशि नाथ तिवारी, ओबीसी जिलाध्यक्ष आसिफ रज़ा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाहिर अंसारी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी,धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

तथा आज चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष मुरली तुरी तथा मालती देवी ने अपने समर्थकों के संग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

 

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि पार्टी हित में लिया गया निर्णय सर्वोपरि होगा। मतदान एवं राय-शुमारी की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में लिए गए अंतिम निर्णय की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को आवश्यक कार्रवाई एवं मार्गदर्शन हेतु प्रेषित कर दी गई है।

यह बैठक संगठन की एकजुटता, लोकतांत्रिक कार्यशैली एवं आगामी चुनावों को लेकर गंभीरता का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000