थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला से छेड़खानी: राजस्थान निवासी मनोज कुमार हिरासत में, विक्की कुमार अभी भी फरार

थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला से छेड़खानी: राजस्थान निवासी मनोज कुमार हिरासत में, विक्की कुमार अभी भी फरार
​सिंदरी/धनबाद:
औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्र सिंदरी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड़ाबांध रोड पर देर शाम अपनी भाभी और बच्चों के साथ घूमकर लौट रही एक महिला के साथ सरेराह छेड़खानी, फब्तियां कसने और अभद्र व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना सिंदरी थाना से महज 200 मीटर और एसडीपीओ (SDPO) कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई। जब पुलिस और अनुमंडल अधिकारी के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर महिलाओं के साथ इस तरह की गुंडागर्दी हो रही हो, तो आसानी से समझा जा सकता है कि प्रशासनिक विभाग और स्थानीय पुलिस सुरक्षा को लेकर कितनी बेपरवाह और लापरवाह हो चुकी है।
​मामले में पीड़िता द्वारा सिंदरी थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी मनोज कुमार को हिरासत में लेकर थाने लाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी विक्की कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर और फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में छापेमारी की बात कही जा रही है। बता दें कि KTMPL कंपनी में बांसजोड़ा क्षेत्र के कई मजदूर कार्यरत हैं, जो लगातार इलाके की गिरती कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
​थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में पीड़िता लक्ष्मी बैरागी (उम्र 24 वर्ष, पति – संतोष बैरागी, पता – Q.No-RKL-62, सिंदरी) ने बताया कि वह अपनी भाभी और बच्चों के साथ मां मीरा मोहन धाम में संध्या अष्टमी पर अवतार-रूप व महाआरती देखने और पूजा-मेला घूमने गई थीं। मेला घूमने के बाद रात्रि करीब 8:30 बजे जब पीड़िता और उनका परिवार रोड़ाबांध मुख्य मार्ग से अपने घर लौट रहा था, तभी दो मनचलों ने उन्हें घेर लिया। उनमें से एक ने जबरन फोन नंबर मांगा और दूसरे ने अश् अश्लील टिप्पणियां करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। घटना के समय महिला के चाचा निताई जी ने जब हस्तक्षेप किया, तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
​थाना और एसडीपीओ दफ्तर के बिल्कुल मुहाने पर इस तरह की वारदात होना स्थानीय पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय नागरिकों और परिजनों का कहना है कि अगर थाना से 200 मीटर दूर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता ने मांग की है कि फरार चल रहे आरोपी विक्की कुमार की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और सिंदरी पुलिस अपनी लापरवाही छोड़कर रोड़ाबांध व आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000