गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म: सरिया में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला पूरे झारखंड में आक्रोश

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म: सरिया में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला पूरे झारखंड में आक्रोश
सरिया। गम्हरिया
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक महिला के साथ हुई जघन्य और शर्मनाक घटना के विरोध में झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस कुकृत्य के खिलाफ पूरे प्रदेश में उबाल है और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरिया के केशवारी अटल चौक पर भी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और पीड़िता के लिए त्वरित न्याय की पुरजोर मांग की गई।
गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला अपने घरेलू विवाद और प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। रात अधिक होने और असुरक्षा के भाव के कारण उसे थाने में ही रुकने के लिए कहा गया था। लेकिन जिस खाकी वर्दी पर महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी थाने के वायरलेस ऑपरेटर सह सिपाही नीरज लकड़ा की नीयत डोल गई। आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी ने महिला को डरा-धमकाकर थाने के भीतर ही एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर थाना प्रभारी समेत कई कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने दोटूक कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाए। भाजपा ने मांग की है कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो समाज में मिसाल बने।
इस उग्र विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, सांसद प्रतिनिधि शिवधन मंडल, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, विधायक प्रतिनिधि सरिया थाना अजय यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि भेखलाल मंडल, शैलेश मंडल, युधिष्ठिर मंडल, उपेंद्र यादव, सुरेंद्र मंडल, जितेंद्र राणा, कैलाश मंडल, माहों पासवान, अशोक राणा, चिंतामणि मंडल, रघुनंदन मंडल, केदार मोदी, सूरज राणा, सुरेंद्र राणा, विनोद यादव, सुरेंद्र मोदी, फूलचंद राणा, छत्रु राणा, गाजो महतो, हीरालाल साव, राहुल राणा, सचिन राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000