दीयों की रोशनी से महकी संस्कारों की पावन बगिया, झरिया में बच्चों ने सीखी संस्कृत और मानवता की अनूठी पाठ

दीयों की रोशनी से महकी संस्कारों की पावन बगिया, झरिया में बच्चों ने सीखी संस्कृत और मानवता की अनूठी पाठ

झरिया के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में रविवार की सुबह आयोजित संस्कृत पाठशाला बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का एक अद्भुत संगम बन गई। हरीश जोशी ने बच्चों को बहुत ही उत्तम ज्ञान प्रदान किया। पाठशाला के शिक्षक सत्यदेव पाण्डेय ने विद्यार्थियों को दीप मंत्र का शुद्ध उच्चारण कराने के साथ उसका अर्थ और महत्व भी विस्तार से समझाया।

बच्चों ने इस दौरान दीपज्योतिः परं ब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः, दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते मंत्र का अभ्यास किया। इसका हिंदी अर्थ बताते हुए शिक्षक ने कहा कि दीपक की ज्योति परम ब्रह्म का स्वरूप है और यह भगवान जनार्दन विष्णु का प्रतीक है। यह दिव्य ज्योति हमारे अज्ञान और पापों का नाश करे तथा ऐसी पवित्र दीपज्योति को हमारा नमन है।

उन्होंने बच्चों को दीपावली के अवसर पर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। यह संदेश दिया गया कि त्योहार की खुशियां उन लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए जिनके जीवन में अभाव के कारण अंधेरा है। बच्चों को चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है का प्रेरक संदेश दिया गया।

पाठशाला में बच्चों को संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप और गीतों का भी अभ्यास कराया गया तथा संस्कृत भाषा का अनूठा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान होमेश जोशी ने बच्चों के बीच उत्साहपूर्वक प्रसाद का वितरण किया।

इस पावन आयोजन में त्रिशा कुमारी, अनाया तिवारी, आराध्या वर्मा, दिव्या कुमारी, कुमकुम कुमारी, सुहानी कुमारी, दीपिका कुमारी, अनन्या कुमारी, पूर्वी कुमारी, शिवांश, अनमोल कुमार, श्लोक कुमार, लवयांश कुमार, आर्यन कुमार, केशव कुमार, इशांत सिंह, अनय आनंद तिवारी, दिव्यांश कुमार, अर्णव कुमार, देवम कुमार, युगवीर साव, अनिरुद्ध और शौर्या तथा विष्णु कुमार सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000