गौ तस्करी का फरार आरोपी मुस्तकीम अंसारी गिरफ्तार, परिवार संग भागने की फिराक में था कसाई

गौ तस्करी का फरार आरोपी मुस्तकीम अंसारी गिरफ्तार, परिवार संग भागने की फिराक में था कसाई

​चासनाला/पाथरडीह:

पाथरडीह थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को धर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। भौरा 7 नंबर निवासी मुस्तकीम अंसारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुस्तकीम घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार चल रहा था। शनिवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऑटो पर सवार होकर सिंदरी की ओर भागने की फिराक में था। हालांकि, इसकी भनक पाथरडीह पुलिस को लग चुकी थी, जिसके बाद चासनाला केके गेट के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। इसी दौरान पुलिस ने मुस्तकीम को दबोच लिया।

​पाथरडीह थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि गत गुरुवार को स्कॉर्पियो वाहन से एक गौवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर कसाईखाने बेचने ले जाया जा रहा था। उस वक्त स्कॉर्पियो मुस्तकीम अंसारी ही चला रहा था, जो पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

​गौरतलब है कि पुलिस ने गुरुवार की कार्रवाई के दौरान मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी खुर्शीद आलम की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000