झारखंड में कानून-व्यवस्था तार-तार: पाथरडीह में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

झारखंड में कानून-व्यवस्था तार-तार: पाथरडीह में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म और थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार के गंभीर मामले को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। इस अमानवीय घटना के विरोध में आज शाम करीब पाँच बजे धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित पाथरडीह भूतपूर्व रेलवे फाटक के समीप भारतीय जनता पार्टी जोड़ापोखर मंडल के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया।

आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की विफल नीतियों और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष अजय कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि झारखंड में कानून का राज खत्म हो चुका है और आम जनता व महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। उन्होंने मांग की कि इस घिनौने कृत्य में शामिल आरोपी थाना प्रभारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमेशा के लिए नौकरी से बर्खास्त कर सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस संरक्षण के बीच बालू, कोयला और लोहा माफियाओं का आतंक चरम पर है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार के साथ पशुपति कुमार, सुभाष सिंह, शिबू गोराएं, राज विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, प्रफुल्ल रवानी, सोनू कुमार, रिशु राय और आनंद ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित महिला को जल्द न्याय नहीं मिला और आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000