वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में धनबाद कांग्रेस का जोरदार* *प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने *दिल्ली में भरी हुंकार

वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में धनबाद कांग्रेस का जोरदार* *प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने *दिल्ली में भरी हुंकार*

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
धनबाद/नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रैली में धनबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी संगठन की एकजुटता के साथ जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
संतोष सिंह के नेतृत्व में धनबाद से कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी को जिला कांग्रेस संगठन की सक्रियता और सामूहिक सहभागिता के रूप में देखा गया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। उक्त अवसर पर धनबाद लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह , मदन महतो, शमशेर आलम, मनोज यादव, शाहीद कमर कालीचरण यादव, योगेंद्र सिंह योगी, संतोष चौधरी,,इरफान खान चौधरी,बाबू अंसारी,जहीर अंसारी ,राजू दास, मंटु दास, सीताराणा, गंगा बाल्मिकी, मनोज हाडी,संतोष राय,संतोष मोदक,श्याम कुमार साव,फैज अहमद,पूर्णेदु सिंह, मसुद आलम, भगवान दास, नवीन पासवान, शरीफ अंसारी, योगेश रजक, टिंकु अंसारी, विक्की तांती, मुन्ना खान, रमेश राय, अरबिंद सैनी ,अशोक मालाकार, दिनेश पासवान,रतन दास, सतपाल सिंह, सहीत अन्य थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000