अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में बीरेंद्र मेमोरियल फाइन आर्ट एंड कल्चर की वार्षिक परीक्षा संपन्न

*अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में बीरेंद्र मेमोरियल फाइन आर्ट एंड कल्चर की वार्षिक परीक्षा संपन्न*

*धनबाद।* बैंक मोड़ स्थित धनबाद की ख्याति प्राप्त ड्राइंग अकादमी *अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स* में मंगलवार को *बीरेंद्र मेमोरियल फाइन आर्ट एंड कल्चर* की वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। प्रथमा (जूनियर सर्टिफिकेट ऑफ़ फाइन आर्ट्स) से लेकर दसवीं (एडल्ट डिप्लोमा ऑफ़ फाइन आर्ट्स) तक की डिप्लोमा परीक्षा में झारखंड, बिहार के विद्यार्थियों ने स्टिल लाइफ और वॉटर कलर में मार्केट सीन, फेस्टिवल एवं अन्य थीम पर आधारित चित्रों को बहुत ही बारीकी से उकेरा और अपनी शानदार चित्रकारियों को मेदिनीपुर से आए मुख्य परीक्षक एवं जज *श्री बिष्णु मैती* के समक्ष प्रस्तुत किया।

परीक्षा के मुख्य परीक्षा नियंत्रक *श्री बिष्णु मैती* पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के वरिष्ठ और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय चित्रकारी के इस सुनहरे सफर में उनके तत्वावधान में देश-विदेश में आर्ट और कल्चर के कई एग्जीबिशन आयोजित हुए हैं, जहाँ देश की कला और संस्कृति पर बनाए गए चित्रों ने एक शानदार छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि आज धनबाद के प्रख्यात ड्राइंग अकादमी अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर, परिपक्व एवं दमदार चित्रकारी पेश की है। इन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसे प्राप्त कर वे किसी भी संस्था एवं स्कूल में कला शिक्षक के रूप में जॉब प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के निदेशक एवं ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट *डॉ. विक्टर घोष* ने कहा कि यह परीक्षा बीरेंद्र मेमोरियल फाइन आर्ट एंड कल्चर के नियमों एवं निर्देशानुसार सुचारू रूप से संचालित की गई है। विद्यार्थियों ने काफी लगन, मेहनत और एकाग्रता के साथ परिपक्व चित्रकारी के गुण सीखे हैं और अब डिप्लोमा प्राप्त कर वर्तमान और भविष्य में वे हमारे देश के बच्चों को विभिन्न संस्थाओं एवं स्कूलों में गहन चित्रकारी की बारीकियों का प्रशिक्षण देंगे।

अकादमी की *अध्यक्ष श्रीमती अनुवा घोष* जो स्वयं एक वरिष्ठ कलाकार और कला के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, उनका इस परीक्षा को सफल बनाने में सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा। श्रीमती घोष ने हमेशा से ही विद्यार्थियों को कला के माध्यम से आत्मविश्वास और करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही अकादमी आज कला के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना पाई है।

परीक्षार्थी कंचन कुमारी ने बताया कि ड्रॉइंग एक करियर ओरिएंटेड अपॉर्चुनिटी है, चाहे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स स्ट्रीम हो, बीएसए हो या आर्किटेक्ट फील्ड हो, सभी में ड्राइंग की आवश्यकता पड़ती है और अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स से हम लोगों को करियर ओरिएंटेड ड्राइंग ट्रेनिंग मिल रही है।

परीक्षा दे रहे अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी सौरव ने बताया कि कोई ड्राइंग बनाने में सालों लग जाते हैं। हम मेहनत करते हैं, डॉ. विक्टर घोष सर इम्प्रूवमेंट करवाते हैं। इस अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स से हजारों विद्यार्थी हाई लेवल पर गए हैं। डॉ. विक्टर घोष सर के प्रशिक्षण और सहयोग से एक दिन हम सभी विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000