बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाडीह निवासी स्वर्गीय टहल साव जी के विगत दिनों ईसरी बाजार में भीषण सड़क

बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाडीह निवासी स्वर्गीय टहल साव जी के विगत दिनों ईसरी बाजार में भीषण सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना पर आज बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त किए तथा ढांढस बंधाया।

इस दौरान विधायक श्री नागेन्द्र महतो महतो ने तत्काल गिरिडीह उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर डुमरी सड़क दुर्घटना में मृत सभी आश्रित परिवारों को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

वहीं दूसरी घटना बरवाडीह निवासी सुरेश यादव की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर भी विधायक श्री नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवार के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किए और ढाढस बंधाया।

मौके पर मुखिया झरी महतो, पंचायत समिति सदस्य बशारत अंसारी, उप मुखिया मंटू यादव, दिनेश्वर महतो, मो. सिराज, धर्म पंडित, कामेश्वर यादव, महादेव साव, जोगेंद्र साव, बैजनाथ यादव, बिशुन पंडित, डॉ. भुनेश्वर, युगल पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000