सरिया में ‘मोबाइल पॉइंट’ दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन, पूर्व विधायक विनोद सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सरिया में ‘मोबाइल पॉइंट’ दुकान का हुआ भव्य उद्घाटन, पूर्व विधायक विनोद सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सरिया:

राजधनवार रोड स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार को नई मोबाइल दुकान ‘मोबाइल पॉइंट’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने दुकान के संचालक परवेज़ आलम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में संचार साधन हर वर्ग की बुनियादी जरूरत बन चुके हैं। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में ऐसी आधुनिक दुकानों के खुलने से स्थानीय ग्राहकों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सेवा और उत्पाद उपलब्ध कराकर उनका विश्वास जीतेगा।
दुकान संचालक परवेज़ आलम ने बताया कि उनके यहां विभिन्न नामी कंपनियों के स्मार्टफोन, कीपैड फोन, मोबाइल एसेसरीज एवं गैजेट्स वाजिब व किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। साथ ही ग्राहकों की सुविधा व संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह के मौके पर मुख्य रूप से भोला मंडल, जिमी चौरसिया, विक्की मंडल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000