सिंदरी में पीएमओ के आदेश को ठेंगा थाने से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा अवैध कोयले का काला खेल, डीएसपी की क्लीन चिट पर बड़े सवाल

सिंदरी में पीएमओ के आदेश को ठेंगा थाने से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा अवैध कोयले का काला खेल, डीएसपी की क्लीन चिट पर बड़े सवाल

​सिंदरी के डोमगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में खाकी के साये में अवैध कोयले का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय और थाना से महज ढाई से तीन किलोमीटर की दूरी पर चल रहे इस अवैध कारोबार की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ तक की जा चुकी है। बावजूद इसके, सिंदरी एसडीपीओ द्वारा हर बार यह कहकर क्लीन चिट दे दी जाती है कि क्षेत्र में कोई अवैध कोयला नहीं चल रहा है और संज्ञान में आने पर कार्रवाई की बात कही जाती है।

​सूत्रों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया के भट्ठों में इस अवैध कोयले को बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। भट्ठों पर खपाने के बाद यहीं से बड़े वाहनों में कोयला लोड करवाया जाता है, जिसके बाद कांटा करवाकर इसे सीधे गोविंदपुर और पड़ोसी राज्य बिहार की ओर भेजा जा रहा है।

​हर दिन भंवरा, तिसरा और लोधना क्षेत्र से लगभग आठ से दस गाड़ियां जिनमें 407 वाहन और हाइवा शामिल हैं, अवैध कोयला लाकर डंपिंग ठिकानों पर गिरा रही हैं। यह अवैध खेल दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक बेरोकटोक जारी है।

​सिंडिकेट के संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून और मीडिया का कोई खौफ नहीं है। अब प्रेस के माध्यम से स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस काले कारोबार की खुली सूचना दी जा रही है। देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद सिंदरी डीएसपी मौके पर दबिश देकर छापामारी करते हैं या फिर इस अवैध सिंडिकेट को यूं ही खुली छूट मिलती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000