डोमगढ़, सिंदरी में श्रीमद भागवत कथा एवं भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ

डोमगढ़, सिंदरी में श्रीमद भागवत कथा एवं भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ

डोमगढ़, सिंदरी, धनबाद:

औद्योगिक नगरी सिंदरी के डोमगढ़ स्थित शिव मंदिर रोड में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है।

कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को डोमगढ़ दामोदर छठ घाट से एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा दामोदर नदी तट से जल भरकर डोमगढ़ के विभिन्न मार्गों तथा शिव मंदिर पथ से गुजरते हुए पुनः नदी तट पर संपन्न हुई। इस दौरान पीतांबर वस्त्र धारण किए हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

इस भव्य कलश यात्रा में सिंदरी शाहपुरा, रोहराबांध, रांगामाटी, सिंदरी बस्ती, डोमगढ़, गौशाला बाजार, कांड्रा बाजार, चासनाला, मोहन बाजार तथा झरिया सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों से विभिन्न समाजों की महिलाएं और श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे थे।

आचार्य श्री वैद्यनाथ मिश्रा और पं० मुकेश पुरोहित के सानिध्य में सात वैदिक विद्वानों द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान का वैदिक रीति-रिवाज से संचालन कराया जा रहा है। आयोजन समिति की निवेदक श्रीमती गीता देवी तथा उनके सुपुत्र शशि सिंह, श्रीकांत सिंह, कृष्णकांत सिंह एवं समस्त सिंह परिवार ने बताया कि 27 अक्टूबर मंगलवार से पंचांग एवं वेदी पूजन के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पं० गौरांगी गौरी जी प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से कथा का वाचन करेंगी। श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के मन को असीम शांति मिलती है, चित्त की चंचलता दूर होती है तथा नकारात्मक विचारों का नाश होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भागवत कथा सुनने से जीवन में सदविचारों का समावेश होता है और मन में भक्ति, ज्ञान तथा वैराग्य का प्रादुर्भाव होता है।

यह अनुष्ठान 2 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें 2 नवंबर सोमवार को पूर्णाहूति होगी। इसके उपरांत 3 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से भव्य महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000