एफसीआई प्रबंधन और देवदास अधिकारी के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, जुलूस में जलीं सैकड़ों मशालें सिंदरी में गर्जा सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा, जान दे देंगे पर क्वार्टर खाली नहीं करेंगे

एफसीआई प्रबंधन और देवदास अधिकारी के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, जुलूस में जलीं सैकड़ों मशालें
​सिंदरी में गर्जा सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा, जान दे देंगे पर क्वार्टर खाली नहीं करेंगे
​सिंदरी
​एफसीआईएल प्रबंधन की तानाशाही और जनविरोधी कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को सिंदरी की सड़कों पर जनआक्रोश का बड़ा रूप देखने को मिला। सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के नेतृत्व में मनोहरटांड और एसएल दो कॉलोनी के निवासियों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस विरोध मार्च में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भागीदारी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।
​अवैध कमाई और मिलीभगत की जांच की मांग
​आंदोलनकारियों का आरोप है कि यह पूरा विवाद अधिक पैसा कमाने के लालच में देवदास अधिकारी और एफसीआई मैनेजमेंट की मिलीभगत से खड़ा किया गया है। स्थानीय निवासियों ने जोरदार मांग उठाई है कि देवदास अधिकारी द्वारा कोलकाता में बनाई गई अवैध कमाई की संपत्ति और वहां मौजूद कई फ्लैटों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
​नारों से थर्राया आंबेडकर चौक
​मनोहरटांड और एसएल दो कॉलोनी से शुरू हुआ यह जुलूस बिनोद बिहारी चौक और केनरा बैंक के समीप से होते हुए रोडाबांध आंबेडकर चौक तक पहुंचा। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंबेडकर चौक पर जुटी भीड़ ने साफ कहा कि देवदास अधिकारी और एफसीआई प्रबंधन अपनी मनमानी बंद करे। लोगों का कहना था कि वे मरना पसंद करेंगे, लेकिन दशकों पुराने अपने आवास खाली नहीं करेंगे। वर्षों से रह रहे परिवारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​एक भी क्वार्टर नहीं टूटने देंगे, लीज दे प्रबंधन
​भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने एफसीआईएल मैनेजमेंट को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब और असहाय लोगों को कमजोर समझने की भूल न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामूहिक मोर्चा एक भी क्वार्टर टूटने नहीं देगा। प्रबंधन का दायित्व है कि वह इन दोनों स्थानों पर वर्षों से रह रहे निवासियों को लीज प्रदान करे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय हितों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
​महिलाओं और युवाओं ने संभाला मोर्चा
​इस विरोध मार्च में महिलाओं की उपस्थिति सबसे प्रभावी रही। महिला समूह में सुनीता उपाध्याय, सुनीता घोष, अनीता श्रीवास्तव, बसंती मिश्रा, रंजू देवी, नीलम देवी, उमा देवी, सोनी देवी, चिंता दास, अनामिका तिवारी, रंजना शर्मा और अणिमा सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। वहीं पुरुषों के समूह में मोर्चा के संयोजक रविंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता धर्मजीत सिंह, अशोक सिंह, करीमन पांडे, पवन शर्मा, शशि सिंह, नीतीश सिन्हा, अरमान, लड्डू, अरुण सिंह, अजय सिंह, अंगद सिंह और विजय पासवान समेत अनेक लोग डटे रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000