Message*पूर्व मध्य रेल-हाजीपुर* *मंडल-धनबाद*

Message*पूर्व मध्य रेल-हाजीपुर*

*मंडल-धनबाद*

*रेसुब पोस्ट-धनबाद*

*विषय- ऑपरेशन NARCOS के तहत 12.1 किलोग्राम गांजा, मूल्य करीब ₹1,81,500/- के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार के संबंध में।*

महाशय,

सादर अवगत कराना है कि दिनांक 18-19/07/25 की रात्रि में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित RPF/Post/DHN, CIB/DHN तथा GRPS/DHN विशेष टास्क टीम के द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त, धनबाद महोदय की उपस्थिति में धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं० 02-03 के हावड़ा छोर के पास दो व्यक्तियों को 07 पैकेटो में करीब 12.1 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि हमलोग चार व्यक्ति (1)मंटू कुमार, उम्र-करीब 23 वर्ष, पिता- रामा शंकर चौहान, पता- जगदतपुर, थाना- करगहर, जिला- रोहतास (बिहार), (2)टुनटुन कुमार, उम्र- करीब 22 वर्ष, पिता-रोहित चौहान, पता-सीरीसियाँ, थाना- करगहर, जिला- रोहतास (बिहार), (3)देवराज चौहान, पिता-स्व० नाजिर चौहान, पता नसरीगंज, धूस, थाना नसरीगंज, जिला- रोहतास (बिहार), तथा (4)संजीत कुमार, पिता-रामा शंकर चौहान, पता-सीरीसियाँ, थाना- करगहर, जिला-रोहतास (बिहार), धनबाद आए तथा देवराज चौहान के द्वारा हम दोनों को एक-एक बैग व एक थैला में गाँजा सासाराम ले जाने हेतु दिया तथा देवराज चौहान एवं संजीत कुमार भी अपने साथ दो बैग में गाँजा ले कर गाड़ी संख्या 12323 बारमेर सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस पकड़कर सासाराम के लिए निकल गए है। हमलोग दूसरा ट्रेन पकड़कर गांजा को सासाराम ले जाकर देवराज चौहान को सुपुर्द कर देते, जिसके एवज मे पैसा मिल हुआ था। उक्त के संबंध में GRP कोडरमा को सूचित किया गया। बरामद गांजा व अन्य सामान और पकड़ाए अभियुक्तों को पालिक मिंज, SI/RPF/Post/DHN के द्वारा लिखित शिकायत पत्र के साथ GRP/DHN अग्रसारित किया गया, जहां पर कांड संख्या 65/25 दिनांक 19/07/25 U/S 8(c), 20(b)(ii)c, 29 NDPS Act दर्ज किया गया तथा जांच का भार SI सोमेश्वर पासवान को दिया गया।

RPF/DHN तथा GRP/DHN के सूचना पर GRP कोडरमा के स्तर पर देवराज चौहान को 05 किलोग्राम के साथ पकड़ा गया तथा वहां अलग से कांड दर्ज किया जा रहा है।

*बरामद सामान का विवरण* –

1. कुल 07 पैकेट में करीब 12.1 किलोग्राम गांजा।

2. एक अदद सफेद रंग का OPPO RENO 8T कंपनी का मोबाईल, IMEI No. 867426062709919/01

3. एक अदद बैगनी रंग का LEVIS कंपनी का पर्स, जिसमे कुल 2200/- नगद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, PNB बैंक का डेबिट कार्ड, राउरकेला से धनबाद तक का टिकट संख्या-AWA 88111212

4. एक अदद काला रंग का ONEPLUS 10T कंपनी का मोबाईल, IMEI No. 863420063116954/47

5. एक अदद ब्राउन रंग का LOUISE PHILIPPE कंपनी का पर्स, जिसमे कुल 4500/-नगद, आधार कार्ड, राउरकेला से धनबाद तक का टिकट संख्या-AWA 88109844

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता* –

1. मंटू कुमार, उम्र-करीब 23 वर्ष, पिता रामा शंकर चौहान, पता- जगदतपुर, थाना- करगहर, जिला- रोहतास (बिहार) तथा

2. टुनटुन कुमार, उम्र- करीब 22 वर्ष, पिता-रोहित चौहान, पता- सीरीसियाँ, थाना- करगहर, जिला- रोहतास (बिहार)

*गश्ती दल के सदस्य* –

1. अजय प्रकाश, IPF/DHN

2. पालिक मिंज, SI/RPF/Post/DHN

3. शाहिना इस्लाम, SI/RPF/Post/DHN

4. प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN

5. संजीव कुमार, CT/RPF/Post/DHN

6. प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN

7. तनवीर खान, HC/RPF/CIB/DHN

8. फूलचंद महतो, HC/RPF/CIB/DHN

9. नंदलाल राम, ASI/GRPS/DHN

10. राम नंदन सिंह, ASI/GRPS/DHN

11. राम लखन प्रसाद, HC/GRPS/DHN

*बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य*- करीब ₹1,81,500/-

सादर सूचनार्थ प्रेषित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000