कतरास में अवैध कोयला कारोबार का हुआ भंडाफोड़! संयुक्त छापामारी में करीब 30 टन अवैध कोयला हुआ बरामद!

कतरास में अवैध कोयला कारोबार का हुआ भंडाफोड़! संयुक्त छापामारी में करीब 30 टन अवैध कोयला हुआ बरामद!

धनबाद/झारखंड: कतरास थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को बीसीसीएल (BCCL), स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) की संयुक्त टीम ने कतरास के एरिया वन स्थित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग पैच में किया छापेमारी।

इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि कोयला तस्करों ने आउटसोर्सिंग फेस से कोयला चुराकर उसे बोरियों में भरकर छिपा रखा था। जिसे वाहनों के जरिए अन्य स्थानों पर भेजने की तैयारी थी। हालांकि सुरक्षा बलों द्वारा ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी के दौरान इस गतिविधि का पता चल गया। बरामद कोयले को पेलोडर की मदद से हाइवा में लादकर बीसीसीएल प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000