भोजूडीह में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सीएससी सेंटर का भव्य उद्घाटन, डुमरी विधायक जयराम महतो ने काटा फीता, कार्यकर्ताओं में जोश

भोजूडीह में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सीएससी सेंटर का भव्य उद्घाटन, डुमरी विधायक जयराम महतो ने काटा फीता, कार्यकर्ताओं में जोश

चंदनकियारी प्रखंड के भोजूडीह छाता टाड़ में देर शाम को विकास की एक नई इबारत लिखी गई। यहां इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक सीएससी सेंटर का भव्य उद्घाटन डुमरी के लोकप्रिय विधायक डॉ. जयराम महतो ने फीता काटकर किया। विधायक के पहुंचते ही पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जयराम महतो का फूल-माला, अंग वस्त्र और फूलगुच्छा देकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह सीएससी सेंटर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। अब लोगों को बैंक से जुड़े छोटे-बड़े काम, पैसा निकासी-जमा, आधार और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही सारी सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हर गांव को डिजिटल और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह सेंटर युवाओं को रोजगार से भी जोड़ेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से दीपक सोनार, जय रजवार, अर्जुन रजवार , दिलीप ठाकुर,समेत दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक के प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, जिससे जनता में खुशी की लहर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000