धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेसुब का विशेष जागरूकता अभियान, त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को दी गई सुरक्षा की हिदायतें

धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेसुब का विशेष जागरूकता अभियान, त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को दी गई सुरक्षा की हिदायतें

​धनबाद रेलवे स्टेशन पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत रेसुब पोस्ट धनबाद के अधिकारियों और स्टाफ द्वारा आज दिनांक 05 नवंबर 2026 को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

​अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने यात्रियों को विभिन्न प्रकार के सुरक्षा संबंधी मामलों पर जागरूक किया। इस दौरान यात्रियों को बाल एवं मानव तस्करी के खतरों के प्रति सचेत किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत देने को कहा गया। सफर के दौरान जहरखुरानी और नशाखुरानी गिरोह से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

​इसके अलावा यात्रियों को बिना किसी पर्याप्त और ठोस कारण के ट्रेन की चेन खींचने यानी एसीपी नहीं करने, शॉर्टकट के लिए अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने तथा रेल संपत्ति की चोरी या नुकसान नहीं पहुँचाने की सख्त हिदायत दी गई। ट्रेन परिचालन को सुरक्षित रखने के लिए सिग्नल उपकरणों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 के उपयोग की जानकारी दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000