केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुरूप पठन-पाठन, गुणवत्ता शिक्षा, आधारभूत संरचना की तैयारी,

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुरूप पठन-पाठन, गुणवत्ता शिक्षा, आधारभूत संरचना की तैयारी, सामुदायिक सहभागिता द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन तथा समग्र छात्र विकास जैसे प्रमुख पहलुओं को सम्मिलित लक्ष्य की संप्रति हेतु आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को जिले के तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यालय प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।जिसमें उत्कृष्ट विद्यालयों की सतत शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक विकास की प्रक्रिया को गतिशील रखना माहवार कक्षा वार निर्धारित विच्छेद पाठ्यक्रम के अनुरूप पठित पाठों के सतत मूल्यांकन की आवश्यकता है । विद्यालयों में नामांकन, विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, पीटीएम का आयोजन, स्प्लिट सिलेबस की पूर्णता, पाठ योजना निर्माण की स्थिति ,शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति एक पेड़ मां के नाम, विज्ञान क्लब एवं गणित क्लब की स्थापना, विद्यालय में परामर्श सत्र का आयोजन माहवार रेल टेस्ट पंजी का अवलोकन, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला के संचालन की स्थिति, स्वास्थ्य जांच एवं आई एफ ए गोली वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई ।समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया की तीनों विद्यालयों के नामांकन में जो भी रिक्तियां हैं, विभागीय नियम के आलोक में 14 अगस्त 2026 तक व्यापक प्रचार प्रचार सुनिश्चित करते हुए नामांकन पूर्ण किया जाए। प्रतिदिन शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति की प्रविष्टि विद्या वाहिनी पर दर्ज किए जाएं। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रेल टेस्ट के प्रविष्टि भी की जाए।सभी शिक्षकों से आवश्यक रूप से पाठ योजना पूर्ण कराई जाए, साथ ही साथ विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, स्कूल मैनेजर एवं सह शैक्षिक कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर उच्च मानक संबंधी लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। आज की समीक्षा बैठक में उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिपथ रखते हुए जिला स्तर से तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के अनुश्रवण हेतु श्रीमती स्वाति कुमारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जो माह अगस्त 2026 में विद्यालय भ्रमण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अनुश्रवण करते हुए आवश्यक अनुसमर्थन प्रदान करेंगे साथ ही छात्र हित में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता बरते जाने की स्थिति में कार्यालय को सूस्पष्ट प्रतिवेदन अपने मंतव्य के साथ उपलब्ध कराएंगे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000