मुआवजे के विवाद में तासरा परियोजना क्षेत्र में खूनी संघर्ष युवक का सिर लोहे की छड़ से फोड़ा

मुआवजे के विवाद में तासरा परियोजना क्षेत्र में खूनी संघर्ष युवक का सिर लोहे की छड़ से फोड़ा

सिंदरी थाना क्षेत्र के गौशाला ओपी अंतर्गत मोतीनगर मौजा रोहड़ाबांध में तासरा परियोजना के तहत मिलने वाले मुआवजे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जमीन और संरचना पर अवैध कब्जे की नीयत से हुए इस विवाद में एक युवक पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता रीता देवी और अनीता देवी ने गौशाला ओपी प्रभारी को आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उपायुक्त कार्यालय से जारी नोटिस के बाद बढ़ा विवाद मौजा रोहड़ाबांध स्थित संरचना संख्या R2/1/072 के संबंध में उपायुक्त कार्यालय से 6 मार्च 2026 को नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस संयुक्त रूप से अरुण कुमार प्रसाद संजीत कुमार प्रसाद संजय कुमार प्रसाद रीता देवी और अनीता देवी के नाम था। एक पक्ष मुआवजा प्राप्त करने का इच्छुक था जबकि दूसरा पक्ष मुआवजा न लेकर जबरन संरचना पर कब्जा जमाना चाहता था। आरोपियों ने जबरन संरचना तोड़कर मुआवजा हड़पने का प्रयास किया और भू-अर्जन पदाधिकारी के पास झूठा दावा पेश कर दिया।

लोहे की छड़ से माथे पर किया गया हमला 3 अगस्त 2026 को जब पीड़ित पक्ष अपनी संरचना से हिस्सा हटा रहा था तब आरोपियों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए आशीष कुमार पर राजकुमार प्रसाद के बड़े बेटे अनिकेते कुमार ने लोहे की छड़ से माथे पर वार कर दिया। हमले में आशीष का माथा फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाहर रहने वाले परिजनों पर साजिश का आरोप आवेदन में पीड़ित परिवार ने बताया कि संजीत कुमार प्रसाद पिछले कई वर्षों से चितरंजन पश्चिम बंगाल में रह रहा है। वह केवल मुआवजा हड़पने और परिजनों को उनके हक से वंचित करने के लिए गांव आकर विवाद खड़ा करता है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से संजीत कुमार प्रसाद राजकुमार प्रसाद और अनिकेते कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और तासरा परियोजना के महाप्रबंधक को भी भेजी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000