डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन*

*डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन*

 

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी धनबाद, में 25 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न रोचक गतिविधियों से हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाषण के साथ अभिनव घोष ने किया, उसके बाद पूर्वी कुमारी ने हिंदी भाषण देकर अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ऋषिता महतो ने अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स के अंतरिक्ष में किए जाने वाले दैनिक कार्यों का रोचक वर्णन किया।

चारों सदनों के बीच राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा सूर्यभान तिवारी ने वॉटर रॉकेट प्रक्षेपण का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को और प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें कक्षा III से VI तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष से संबंधित मॉडल, चित्रकला एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इन गतिविधियों ने छात्रों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष के प्रति गहरी रुचि पैदा की।

सांस्कृतिक प्रस्तुति:

संतोषी कुमारी महतो (कक्षा 10C), शंभवी द्विवेदी और परी कुमारी (कक्षा 9E), जिनिया मजूमदार (9E), प्रियांशु आचार्य जी (9E), शमली कुमारी (10C), अंकिता कुमारी और संतोषी कुमारी महतो (10C), सृष्टि रानी और समृद्धि श्री (10B) ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को बड़े प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों ने भरपूर सराहना की।

पेंटिंग प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान – नैतिक वर्मा (कक्षा VII B)

द्वितीय स्थान – वर्षा कुमारी (कक्षा VII B)

तृतीय स्थान – ओम प्रसाद महतो (कक्षा IX A)

मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान – कृष्णा प्रसाद (कक्षा VIII B)

द्वितीय स्थान – रौनक कुमार (कक्षा VIII A)

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की प्रतिभा को बढ़ावा देना था। विद्यालय परिवार ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000