भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी -बलियापुर लोकल कमेटी की ओर से महान नवंबर क्रांति की 108वीं वर्षगांठ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी -बलियापुर लोकल कमेटी की ओर से महान नवंबर क्रांति की 108वीं वर्षगांठ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सबसे पहले विश्व सर्वहारा के महान नायक कामरेड लेनिन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सीपीएम के धनबाद जिला सचिव कामरेड विकास कुमार ठाकुर, वरिष्ठ मजदूर नेता काली सेन गुप्ता, किसान नेता संतोष महतो, बलियापुर शाखा सचिव समीरन वीद,और सिंदरी शाखा वन सचिव गौतम प्रसाद ने महान नवंबर क्रांति पर अपना वक्तव्य रखा। सभा की अध्यक्षता शाखा टू सचिव सूर्यकुमार सिंह ने की।

वक्ताओं ने कहा मानव सभ्यता के इतिहास में दुनिया में पहली बार 7 नवंबर 1917 को विश्व सर्वहारा के महान नायक कामरेड लेनिन के नेतृत्व में सोवियत रूस में क्रांति के माध्यम से मजदूर वर्ग की सत्ता कायम हुई। जिसे प्रथम समाजवादी क्रांति भी कहा जाता है यह एक नई समाजवादी समाज की स्थापना के लिए मज़दूरों किसानों तथा अन्य शोषण तबकों की पहली सफल क्रांति थी। इस क्रांति ने हमारे देश भारत सहित पूरी दुनिया में गुलामी के खिलाफ आम लोगों को अपने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया और एशिया एवं अफ्रीका में चल रहे राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान की। इस क्रांति ने मानवता को यह दिखाया कि पूंजीवाद का अंत कर समाजवादी समाज का निर्माण किया जा सकता है और मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण खत्म किया जा सकता है।

आज इतिहास चक्र को पीछे की ओर लौटने की कोशिश हो रही है। नव फासीवादी ताकतों को हर प्रतिरोध में कम्युनिस्टों की साजिश दिखाई दे रही है। जबकि इसी पूंजीवादी व्यवस्था में काम करके केरल के बाममोर्चा सरकार शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर ऐतिहासिक काम कर पूरे देश के सामने केरल मॉडल का उदाहरण पेश कर रही है। 1 नवंबर 2025 को केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जो अत्यंत गरीबी से पूरी तरह मुक्त हो गया।

कार्यक्रम में रानी मिश्रा, सविता देवी, रंजू प्रसाद, राज नारायण तिवारी, मुकेश कुमार,दीपक बनर्जी,जीतू राय, प्रमोद कुमार सिन्हा, सुरेंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000