एकदिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन    धनबाद: 

एकदिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन

धनबाद:

अधिकार मित्र समाज के अंतिम पायदान तक न्याय पहुंचने का एक जरिया है जिसे समय समय पर तत्सम प्रवृत्त कानून और सरकारी योजनाओं के संबंध में

जानकारी देना आवश्यक होता है।उपरोक्त बातें शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में आयोजित कार्यशाला में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने कही. उन्होंने कहा कि झालसा एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधुरेश कुमार वर्मा के निर्देश पर अधिकार मित्रों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उनके कार्यों का अवलोकन किया गया साथ ही उनके कार्य क्षेत्र एवं जागरूकता शिविरों में किस प्रकार की परेशानियां आती है उसकी जानकारी ली गई । उन्होंने कहा कि अधिकार मित्र समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे आम जनमानस तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के कड़ी के रूप में काम करते हैं जिस कारण जिले के शोषित वंचित जनता तक त्वरित व सुलभ न्याय पहुंचाई जाती है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000