सड़क निर्माण में करोड़ों का घोटाला और गुंडागर्दी, खबर छापने पर ठेकेदार ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

सड़क निर्माण में करोड़ों का घोटाला और गुंडागर्दी, खबर छापने पर ठेकेदार ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

धनबाद के भौंरा वार्ड नंबर 39 में विकास योजनाओं के नाम पर सरकारी राजस्व का खुला डाका डाला जा रहा है। भौंरा 7 नंबर स्थित बीसीसीएल सीआईएसएफ रोड के समीप बाईं तरफ पिछले 26 जुलाई से शुरू हुए सड़क निर्माण में मानकों की ऐसी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं कि पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पाथरडीह ट्रैफिक कॉलोनी निवासी धनबाद नगर निगम के ठेकेदार जितेंद्र कुमार सिंह की शह पर इस सड़क में नदी का कोयला मिला बालू, मिट्टी मिश्रित गिट्टी और बेहद निम्न स्तर के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। बालू, सीमेंट और गिट्टी का जो ढलाई मसाला तैयार हो रहा है, वह निर्माण मानकों के पूरी तरह विपरीत है। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटिया काम को लेकर भारी आक्रोश है। इससे पूर्व भी भौंरा 7 नंबर में बनाई गई सड़क कुछ ही दिनों में दरक कर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, जिसकी गिट्टियां आज भी विभागीय साठगांठ और भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं।

इस घोर अनियमितता की पड़ताल करने और जनता की आवाज उठाने पहुंचे पत्रकार पर ठेकेदार और उसके लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ठेकेदार जितेंद्र कुमार सिंह और उसके साले वीरेंद्र कुमार शर्मा ने सच दिखाने पहुंचे पत्रकार बंधु को सरेआम माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं और अंजाम भुगतने की नीयत से जान से मारने की सीधी धमकी तक दे डाली। गलत काम को सही ठहराने के लिए सरेआम की गई इस गुंडागर्दी और दबंगई का पूरा पुख्ता सबूत भी मौजूद है।

ठेकेदार की इस मनमानी से आक्रोशित जनता अब आर-पार के मूड में है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के आयुक्त, एसडीओ, संबंधित कनिष्ठ अभियंता से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल तक अपनी आवाज पहुंचाते हुए मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोपी ठेकेदार और उसके साले पर पत्रकारों को धमकी देने व सरकारी पैसे की लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000