नौडीहा में तीन दिवसीय इस्तेमा में श्रद्धालुओं का लग ताता बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के नौडीहा हुसैनडीह में

नौडीहा में तीन दिवसीय इस्तेमा में श्रद्धालुओं का लग ताता

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के नौडीहा हुसैनडीह में तीन दिवसीय इस्तेमा कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू, मुस्लिम का दिया मिसल दूसरे दिन काफी संख्या में समाज सुधारक, धर्म प्रेमी पहुंचे। समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करते हुए समाज, देश में अमन चैन शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम के स्वरूप को भव्य व आकर्षक बनाया। झारखंड के चतरा जोन के इस कार्यक्रम में निजामुद्दीन दिल्ली मरकज के उलेमा ने कुरान की आयत पढ़कर, नवी के हदीश सिद्धांत को बताया गया। दहेज के अभिशाप पर प्रकाश डालते हुए परिवार के समक्ष उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक परेशानी को विस्तृत ढंग से बताया गया। जुआ के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया। कुरान की आयत पढ़कर जुआ खेलने वाले की परिणति को बताते हुए नवी के सिद्धांत को बताया गया। शराब का सेवन करने वाले के कारण व्यक्ति की समाज में स्थिति, शारीरिक स्थिति, परिवार की स्थिति, बच्चे पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। समाज में व्याप्त नफरत की भावना को समाप्त करते हुए भाईचारा कायम करते हुए अमन चैन की भावना करने का नवी के हदीश को बताया गया। पूर्ण रूप से समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन में उपस्थित लोगों ने बुराइयों को त्याग करने का संकल्प लिया।सद्गुणों का विकास, दुर्गुणों का त्याग के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदनकियारी प्रखंड के नौडीहा समेत हरेक गांव के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इसके अलावा चंदनकियारी चौक, शहीद चौक, बरमसिया, नौडीहा में ट्रैफिक का दायित्व खुद आयोजक कमेटी ने व्यवस्थित किया। चंदनकियारी समेत अलग अलग चौक में चाय पानी की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में किसी का जमीन हड़पने पर कुरान के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु के बाद कब्र को धंसाने का नियम को बताया गया। पड़ोसी के साथ व्यवहार, कमजोर वर्ग के लोगों को मदद करने, बीमारग्रस्त को मदद करने, साथ मिलकर रहने, चलने का संकल्प लिया गया। मानव जीवन के सत्य, अहिंसा, परोपकार, दया, करुणा,संवेदनशीलता, एक दूसरे को सहयोग करने जैसे सभी मानवीय गुण विकसित करते हुए दुर्गुण को तौबा करने का संकल्प दिलाया गया। चतरा जोन के गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग के साथ साथ पश्चिम बंगाल के पुरूलिया आसनसोल के लोगों ने भाग लिया। सभी जिले के लोगों ने अलग अलग पंडाल बना कर लोगों के खाने पीने स्नान, शौच समेत अन्य व्यवस्था खुद किया। कमेटी ने बताया कि आयोजन का खर्च सभी लोगों मिलकर व्यवस्था किया। लाईट की व्यवस्था पलामू जिले ने किया जबकि पंडाल धनबाद जिले ने व्यवस्था किया। जमीन में बिस्तर की व्यवस्था गिरिडीह जिले ने किया , पानी की व्यवस्था चतरा जिले ने किया साफ सफाई, पार्किंग की व्यवस्था बोकारो जिले ने किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वॉलिंटियर्स, ट्रैफिक, स्वागत, निबंधन, ठहरने, समेत पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग टीम को दायित्व दिया गया। आज मंगलवार को देश समाज के अमन चैन शांति की दुआ के साथ समापन किया गया इसके पूर्व कार्यक्रम में विधायक उमाकांत रजक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, जे एल के एम नेता अर्जुन रजवार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अमन चैन शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को भव्य बनाने में योगदान किया। सी ओ रवि कुमार आनंद, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पासवान समेत अन्य प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। मोहमद मौलाना उमर बोकारो इस कार्यक्रम के नियंत्रक, संचालक व संयोजक की भूमिका में रहे। उपस्थिति लोगों ने, भाग लेने वाले ने व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए चंदन कियारी प्रखंड के सभी सदस्यों नौडीहा , हुसैनडीह समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000