खाकी की कार्यशैली और सिस्टम की प्रताड़ना से उबकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने लगाई फांसी, फेसबुक लाइव पर थाना प्रभारी को फोन कर कहा मेरी मौत के जिम्मेदार झारखंड पुलिस और भू-माफिया हैं

खाकी की कार्यशैली और सिस्टम की प्रताड़ना से उबकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने लगाई फांसी, फेसबुक लाइव पर थाना प्रभारी को फोन कर कहा मेरी मौत के जिम्मेदार झारखंड पुलिस और भू-माफिया हैं

​रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के डहुटोली निवासी और चर्चित आदिवासी नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। मौत से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव कर सिस्टम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ गंभीर और सिहरन पैदा करने वाले आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा था कि उनकी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस है।
​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, निशा भगत ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले लाइव के दौरान ही पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर खुदकुशी करने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद समय पर प्रशासनिक मदद या हस्तक्षेप न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। आदिवासी समाज की जमीन, उनके अधिकारों और सरना-सनातन संस्कृति की मुखर होकर आवाज उठाने वाली निशा भगत ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में भारी भूचाल आ गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज नेताओं ने रिम्स पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के साथ-साथ निशा द्वारा नामजद किए गए सभी पुलिसकर्मियों और जमीन दलालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे राज्य के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है और हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर कब तक व्यवस्था की चक्की में आम और जुझारू लोग पिसते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000