पाथरडीह रेलवे पुल के पास अवैध कोयला लदा छोटा हाथी वाहन जब्त, सुदामडीह थाना पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

पाथरडीह रेलवे पुल के पास अवैध कोयला लदा छोटा हाथी वाहन जब्त, सुदामडीह थाना पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

​धनबाद जिला अंतर्गत सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह रेलवे पुल के पास स्थानीय लोगों की सतर्कता से अवैध कोयला लादकर ले जाया जा रहा एक छोटा हाथी (मैजिक) वाहन पकड़ा गया है। यह घटना 9 नवंबर 2026 की संध्या लगभग 7:30 बजे से 8:00 बजे के बीच की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों ने अवैध कोयला परिवहन की सूचना तुरंत सुदामडीह थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन (संख्या JH10DH 4644) को जब्त कर लिया और सुदामडीह थाना ले आई।

​एक तरफ जहां सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय, धनबाद एसएसपी कार्यालय और बोकारो डीआईजी स्तर पर यह दावा किया जाता है कि क्षेत्र में इस तरह की कोई अवैध गतिविधि संचालित नहीं हो रही है, वहीं धरातल पर इस प्रकार के मामले सामने आने से प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर यह अवैध कोयला चोरी का कारोबार किसकी शह पर और कैसे फल-फूल रहा है।

​घटनास्थल और वाहन की जीपीएसयुक्त तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब यह देखना बेहद अहम होगा कि पुख्ता सबूत और जीपीएस फोटो होने के बावजूद सुदामडीह थाना पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करती है या फिर गाड़ी को छोड़ कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

​जोशी 24 इस खबर पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है और आगे के अपडेट्स जल्द साझा किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000