बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बगोदर प्रखंड के राजस्व ग्राम पंचायत खेतको के ऑनलाइन खतियान में दर्ज त्रुटि को

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बगोदर प्रखंड के राजस्व ग्राम पंचायत खेतको के ऑनलाइन खतियान में दर्ज त्रुटि को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सुधार की मांग की है एवं उनके आप्त सचिव से मुलाकात किए ।

विधायक ने बताया कि विभागीय ऑनलाइनकरण के दौरान राजस्व ग्राम खेतको का खतियान हल्का-11 में दर्ज हो गया है, जबकि रजिस्टर-2 (पंजी-2) एवं अन्य मूल अभिलेखों में यह हल्का-10 में दर्ज है। इस तकनीकी त्रुटि के कारण ग्रामीणों को ऑनलाइन लगान रसीद कटवाने, दाखिल-खारिज तथा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन में परेशानी हो रही है।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ऑनलाइन खतियान को संशोधित कर हल्का-10 में दर्ज करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000