सिंदरी इंटक कार्यालय मे सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी कि अध्यक्षता मे राहुल गांधी जी का जन्मदिवस सेवा और

सिंदरी इंटक कार्यालय मे सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी कि अध्यक्षता मे राहुल गांधी जी का जन्मदिवस सेवा और जनहित कार्यों के साथ मनाया गया l भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर बढ़ी धूम धाम सेअपने नेता श्री राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों और जनहितकारी कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया l वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बिदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, जिला महासचिव अजय कुमार सिंह, पुर्व अध्यक्ष राहुल राज जिला सचिव सुखदेव हांसदा पुरनेन्दु सिंह,सत्यदेव सिंह सुबोध पाण्डेय, मो. हकीम, नारद यादव,नकुल वर्मा सत्येंद्र सिंह, राकेश रंजन यादव, मुन्ना पाण्डेय, रितेश कुमार, संतोष कुमार अखिलेश यादव, ओमप्रकाश ज़ी, जगदीश यादव जीतेन्द्र यादव अश्वनी मंडल बढ़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000