डोमगढ़ के डीएलटू आवास के छत से गिरकर रेलवे ठेकेदार विरेंद्र पांडेय की मौत

डोमगढ़ के डीएलटू आवास के छत से गिरकर रेलवे ठेकेदार विरेंद्र पांडेय की मौत

सिंदरी । डोमगढ़ के डीएलटू 296 आवास में दिन में 2 बजे बाथरुम में गिरने से विरेंद्र पांडेय की मौत हो गई। वार्ड नंबर 54 के पार्षद धीरज सिंह ने बताया कि छत से गिरने के बाद विरेंद्र पांडेय मूर्च्छित हो गए थे। 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाकर विरेंद्र पांडेय को एस एन एम एम सी एच धनबाद ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने असर्फी हास्पिटल रेफर कर दिया। असर्फी हास्पिटल में जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि विरेंद्र पांडेय की बाथरूम में गिरने से संभवतः ब्रेन हेमरेज या ह्रदयाघात से मौत हो गई थी। परिजनों ने बुधवार को दामोदर नदी के सिंदरी श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया। मृतक की दोनों आंखे खराब हो गई थी और वे रेलवे में ठेकेदारी करते थे। उनको एक पुत्र और दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000