दामोदर में बालू की खुली लूट सुदामडीह थाना प्रभारी और माइनिंग अफसर की मिलीभगत से चल रहा अवैध धंधा; मुख्य सचिव करेंगे कार्रवाई या पैसों की लीपापोती से दबेगा मामला

दामोदर में बालू की खुली लूट सुदामडीह थाना प्रभारी और माइनिंग अफसर की मिलीभगत से चल रहा अवैध धंधा; मुख्य सचिव करेंगे कार्रवाई या पैसों की लीपापोती से दबेगा मामला

धनबाद। सुदामडीह

झरिया विधानसभा क्षेत्र के सुदामडीह स्थित दामोदर नदी घाट पर इन दिनों बालू माफियाओं का साम्राज्य पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है। नदियों का सीना चीरकर बालू की अवैध चोरी अब रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में बेखौफ तरीके से जारी है। इस गंभीर और संवेदनशील मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों में प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय जनता और जागरूक नागरिकों का सीधे तौर पर यह गंभीर आरोप है कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी और माइनिंग खनन अधिकारी की मिलीभगत और संरक्षण के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार चलना असंभव है। जनता अब खुलकर यह तीखा सवाल पूछ रही है कि क्या झारखंड सरकार, राज्य के मुख्य सचिव या जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी इस पर कोई सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे, या फिर यह मामला भी हमेशा की तरह पैसों के लेन-देन और लीपापोती की भेंट चढ़ जाएगा।

सुदामडीह और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे इस अवैध कारोबार के बीच पाथरडीह की गुलगुलिया बस्ती निवासी मनोज पांडेय का नाम भी काफी चर्चा में है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मनोज पांडेय कथित तौर पर शासन, प्रशासन और खनन विभाग में अपनी गहरी पैठ होने का दावा करते हैं और उनके हवाले से यह बात भी कही जा रही है कि वे विभागीय स्तर पर हर चीज़ को मैनेज कर लेते हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह के बयानों से विभाग की साख पर बड़ा सवालिया निशान लग रहा है। प्रशासन को चाहिए कि मनोज पांडेय की भूमिका और उनके कथित दावों की निष्पक्ष जांच करे ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

खनन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब भी कभी सुदूर घाटों पर छापेमारी की सुगबुगाहट होती है, तो कथित कारोबारियों को पहले ही इसकी भनक कैसे लग जाती है। क्या विभागीय स्तर पर ही कोई अंदरूनी व्यक्ति माफियाओं तक सूचना लीक कर रहा है, इन तमाम आंतरिक बिंदुओं की पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है।

इस अवैध उत्खनन का सबसे डरावना पहलू आम जनता और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है। दामोदर नदी से अंधाधुंध बालू उठाने के कारण नदी के अंदर खतरनाक और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। नहाने या खेलने जाने वाले बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है। क्या किसी अनहोनी या बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी। जोशी न्यूज़ के जिला प्रशासन, धनबाद के वरीय अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और खनन विभाग से मांग करता है कि सुदामडीह दामोदर नदी घाट पर चल रहे अवैध बालू उठाव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, थाना प्रभारी और खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच हो, चर्चाओं में आए मनोज पांडेय के कथित बयानों और संलिप्तता की सत्यता की जांच की जाए तथा नदी में बने खतरनाक और गहरे गड्ढों का सर्वे कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

जोशी न्यूज़ चैनल के जासूस नहीं यह खबर दी है इस संवेदनशील और जनहित से जुड़े मुद्दे पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। इस मामले में प्रशासन या संबंधित पक्षों की ओर से जो भी आधिकारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई सामने आएगी, उसे पाठकों के समक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000