धनबाद में नॉमिनेशन में बाधा से पार्षद प्रत्याशियों में नाराजगी, 2 तक समाधान नहीं तो चक्का जाम*

*धनबाद में नॉमिनेशन में बाधा से पार्षद प्रत्याशियों में नाराजगी, 2 तक समाधान नहीं तो चक्का जाम*
धनबाद। नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्याशियों ने इसके लिए धनबाद के सिविल सर्जन एवं उपायुक्त कार्यालय की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन तथा प्रशासनिक समन्वय की कमी के कारण नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस कारण कई प्रत्याशी समय पर नॉमिनेशन फाइल नहीं कर पा रहे हैं। पार्षद प्रत्याशियों का कहना है कि अधिवक्ताओं और सिविल सर्जन कार्यालय के बीच चल रहे गतिरोध का सीधा असर चुनावी प्रक्रिया पर पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की निष्क्रियता के चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सभी 55 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने चेतावनी दी है कि यदि 2 तारीख तक उपायुक्त, सिविल सर्जन और बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच वार्ता कर समाधान नहीं निकाला गया, तो वे संयुक्त रूप से पूर्ण चक्का जाम करेंगे।
पार्षद प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया प्रभावित न हो!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000